बच्चे की मालिश कितनी देर करनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 18th Oct 2022 : 14:05

आपके शिशु के बड़े होने के साथ-साथ मालिश के समय में भी बदलाव आता जाएगा। कुछ शिशुओं को शुरुआत से ही मालिश करवाना पसंद आता है, ऐसे में आप शिशु के पूरे शरीर की मालिश अच्छी तरह कर सकती हैं। इसमें करीब 20 मिनट से आधे घंटे का समय लग सकता है।

अगर, आपके शिशु को शुरुआत में मालिश करवाना पसंद नहीं आता, तो आप थोड़ी देर ही उसकी मालिश करें। एक बार जब शिशु घुटनों के बल या फिर खड़े होकर चलने लगता है, तो हो सकता है वह इतने लंबे समय तक लेटना न चाहे। ऐसे में पांच से 10 मिनट की मालिश काफी होगी।

मालिश के दौरान शिशु के संकेतों को पहचानना भी मालिश का एक जरुरी पहलू है। आपका शिशु संकेतों के जरिये बता देगा कि मालिश कब बंद करती है और आपका किस तरह हाथ फेरना उसे अच्छा लग रहा है और किस तरह नहीं। यदि शिशु मालिश के दौरान रोने लग जाए, तो वह आपको बता रहा है कि अब वह और मालिश करवाना नहीं चाहता।

अगर आप मालिश के बाद शिशु को नहलाना चाहती हैं, तो उस समय की भी गिनती करें। आप नहीं चाहेंगी कि आपका शिशु नहाने से पहले ही बहुत भूखा हो जाए या थक जाए, वरना उसको नहलाना मुश्किल हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info